Published On : Mon, Oct 12th, 2020

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 66,732 नए COVID-19 केस, कोरोनावायरस से 816 की मौत

Advertisement

नागपुर– भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 71 लाख के पार पहुंच गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 66,732 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,20,538 हो गए हैं इसी अवधि में इसी अवधि में 816 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,09,150 हो गई है.

आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में 8,61,853 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं अब तक 61,49,535 लोग इस वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं, पिछले 24 घंटों में 71,559 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 110 दिन में एक लाख के पार पहुंचे थे, जबकि इसके बाद 59 दिन में मामले 10 लाख से अधिक हो गए. कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.53 प्रतिशत है. रिकवरी रेट 86.36 फीसदी है, पॉजिटिविटी रेट 6.7 प्रतिशत है तो वहीं कुल 12.1 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं.

कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.53 प्रतिशत है. रिकवरी रेट 86.36 फीसदी है, पॉजिटिविटी रेट 6.7 प्रतिशत है तो वहीं कुल 12.1 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं. कोरोना संक्रमित मामलों में भारत विश्व में दूसरे पायदान पर है. अमेरिका सर्वाधिक 77 लाख से ज्यादा मामलों (77,61,673) मामलों के साथ शीर्ष पर है, वहीं भारत में संक्रमितों की संख्या 71 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है. तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां यह संख्या 50 लाख को पार (50,94,979) कर चुकी है, वहीं 12,91,687 मामलों के साथ रूस चौथे और कोलंबिया 9,11,316 पांचवें नंबर पर काबिज है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.