नागपुर: गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने 65 किलो गाँजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. जब्त माल की कीमत तकरीबन 6.50 लाख रुपए बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से इन्नोवा कार में गाँजे की डिलीवरी के लिए दो लोग आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने कार क्रमांक CG04-HD8504 को आर्या कार शोरूम के पकड़ा. कार में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नहीं देने पर कार की जांच की गई जिसमें से गाँजे की यह खेप बरामद की गई.
इस वारदात में पुलिस ने आरोपी 27 साल के विश्वंभर कमलाकर जो कि दंतेवाड़ा निवासी बताया जा रहा है और ओडिशा के मल्कानगिरी से 26 साल के मनोज मडकामी को गिरफ्तार किया गया. मामले की आगे जांच जारी है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





