Published On : Fri, Sep 28th, 2018

राज्यस्तरीय शालेय स्वीमिंग स्पर्धा में शामिल होंगे 600 खिलाड़ी

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र शासन क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय पुणे अंतर्गत नागपुर के जिला क्रीड़ा परिषद् व जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय द्वारा स्वीमिंग, वाटरपोलो का आयोजन किया जा रहा है. स्पर्धा का आयोजन 30 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक अंबाझरी रोड स्थित एनआईटी के जलतरण तालाब में किया जाएगा. इस राज्यस्तरीय शालेय स्विमिंग स्पर्धा में महाराष्ट्र के नागपुर, औरंगाबाद, लातूर, अमरावती, पुणे, मुंबई, कोल्हापुर, नाशिक ऐसे कुल मिलाकर 9 विभाग के लगभग 600 खिलाड़ी शामिल होंगे.

यह जानकारी शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड और तालुका क्रीड़ा अधिकारी सुभाष रेवतकर ने दी. अधिकारियों ने बताया कि स्पर्धा में सहभाग लेनेवाले लड़के लड़कियों के ठहरने कि व्यवस्था आमदार निवास में की गई है. स्वीमिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा अंडर -14 और 17 लड़के-लड़कियों की स्पर्धा तेलंगाना और अंडर-19 स्पर्धा दिल्ली में साथ ही वाटरपोलो अंडर 19 स्पर्धा केरल में आयोजित होनेवाली है. इस स्पर्धा से प्रथम और दूसरे नम्बर पर आनेवाले खिलाड़ी ही राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले सकते हैं.

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड और तालुका क्रीड़ा अधिकारी सुभाष रेवतकर बताया कि 12 लाख रुपए मंजूर किए गए है. जिससे डाइविंग किट लेंगे. डाइविंग किट नहीं होने की वजह से इसका आयोजन पुणे में होगा.

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के भोजन के लिए 150 रुपये दिए जाते थे. लेकिन इतने पैसों में उनका भोजन नहीं हों पाता जिसके कारण विधायक गिरीश व्यास ने खिलाड़ियों की भोजन की व्यवस्था करने के लिए 4 लाख रुपए की निधि उपलब्ध कराई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.