Published On : Fri, Jan 11th, 2019

कुंभ मेले के लिए के लिए 6 विशेष ट्रेन, अन्य जगहों के लिए भी ट्रेनों का संचालन

Advertisement

नागपुर: प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के चलते यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड एवं वेटिंग लिस्ट को ध्‍यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्‍या 01209 / 01210 नागपुर – अलाहाबाद – नागपुर के दरम्‍यान विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे की ओर से प्रयागराज के दरम्यान 6 विशेष ट्रेन सेवाएं रहेगी. इसके स्टेशन नरखेड, पांढुर्णा, आमला, बैतुल, इटारसी, पिपरिया, गादरवाडा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, जैतवर एवं मानिकपुर रहेंगे.

इसमें कुल 18 कोच जिसमें 1 द्वितीय वातानुकूलित, 2 तृतीय वातानुकूलित, 11 शयनयान, 2 साधारण द्वितीय एवं 2 एसएलआर रहेगा. इसके साथ ही रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि गाड़ी संख्‍या 12295/12296 बंगलुरू – दानापुर – बैंगलोर ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुये पुराने कोच हटाकर पूर्णत: एलएचबी कोच के साथ स्‍थाई रूप से चलेगी. यह ट्रेन में सभी श्रेणी के कुल 22 एलएचबी कोच होंगे.

रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि, गाड़ी संख्‍या 12625/12626 त्रिवेन्‍द्रम – नई दिल्‍ली – त्रिवेन्‍द्रम केरला एक्‍सप्रेस यात्रियों की सुविधा के लिए गाडी संख्‍या 12625 त्रिवेन्‍द्रम – नई दिल्‍ली केरला एक्‍सप्रेस त्रिवेन्‍द्रम से दिनांक 15 जनवरी 2019 से प्रत्‍येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को चलेगी. सप्‍ताह के बचे हुये दो दिन यह ट्रेन का परिचालन दोनो डेस्‍टीनेशन स्‍टेशन जैसे त्रिवेन्‍द्रम एवं नई दिल्‍ली से आयआरएस कन्‍वेशंनल रेक के साथ होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.