Published On : Tue, Nov 18th, 2014

पुसद : विवाहिता की मौत मामले में 6 पर मामला दर्ज

Advertisement


पुसद (यवतमाल)।
विवाहिता को जलाकर मारने के मामले में पति समेत 6 लोगों पर गुनाह दर्ज किया गया है. पुसद तहसील के पिंपलगाव (इजारा) निवासी लक्ष्मीबाई अंकुश चव्हाण की मौत मामले में यह कार्रवाई की गई.

विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने एवं हत्या का मामला दबाने हेतूू उस पर ससुरालवालों ने केरोसिन डालकर जला दिया था. जिसमें लक्ष्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. इस मामले में पति अंकुश धर्मा चव्हाण (40), सासरा धर्मा चंदू चव्हाण (62), सासू मरूनीबाई धर्मा चव्हाण (57), भासरा विष्णू धर्मा चव्हाण (42), जावू सुनीता विष्णू चव्हाण (38) और ससुर का भाई लोभा चंदू चव्हाण (60) इन पर गुनाह दर्ज किया गया है. इस मामलें में फरार आरोपी पति को अंकुश को गिरफ्तार किया गया.

विवाह के पश्चात पिछले तीन वर्षों से इन दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते थे. जिससे पति और विवाहिता के ससुरालवालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले के फरार आरोपियों की खोज में पुलिस लगी है.

Gold Rate
Feb 10th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,61,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement