Published On : Sun, Jun 3rd, 2018

रत्नागिरी बीच पर पिकनिक मनाने गए 6 लोगों की डूबने से मौत

Advertisement

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी बीच पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मुबंई के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग रत्नागिरी बीच घूमने गए थे। वहां समुद्र में नहाते वक्त अचानक पानी का स्तर बढ़ा, जिसकी वजह से सभी लोग डूबने लगे। डूबने की वजह से परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को बचाया जा सका। मरने वालों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।

मृतकों की पहचान मुंबई को बोरीवली इलाके के रहने वाले डिसूजा परिवार के तौर पर हुई है, जो गर्मी की छुट्टी मनाने रत्नागिरी गए थे। सभी लोग वहां आरेवारे बीच पर नहाने के लिए पहुंचे कि तभी पानी का स्तर अचानक से बढ़ गया। जिसकी वजह से रेंचर डियूजा(19), मैथ्यू डिसूजा(18) साल, केनेथ डिसूजा(54)साल, मोनिका डिसूजा(44) साल, सनोमी डिसूजा(22 साल) की डूबने से मौत हो गई।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तैराकों की मदद से सभी के शव निकाले गए।घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें लोगों ने चेतावनी दी थी कि वो पानी में और आगे न जाएं, लेकिन उन्होंने लोगों की चेतावनी को अनसुना कर दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.