Published On : Wed, Aug 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सीआईएल वेलफेयर बोर्ड की 51 वीं बैठक वेकोलि में सम्पन्न

Advertisement

– खेलों में महिला कर्मियों की भूमिका सराहनीय – श्री विनय रंजन

नागपुर – आज वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में कोल इंडिया लिमिटेड के कल्याण मंडल की 51 वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष एवं निदेशक (कार्मिक/औ. सं.) कोल इंडिया लि. श्री विनय रंजन ने की। स्वागत संबोधन वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने दिया।

इस अवसर पर श्री विनय रंजन ने कहा कि कोयला उत्पादन और प्रेषण को हमें व्यावसायिक दृष्टि से करना है। इसके साथ-साथ अपने कर्मियों और हितधारकों का कल्याण करना हमारी प्राथमिकता है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने कल्याण के महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। देश की जरूरत के समय कोल इंडिया ने आगे आकर बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने पेय जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलो और रिहायशी कॉलोनियों को और बेहतर करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड 25 डिजिटल डिस्पेंसरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ गई है। अस्पतालों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में भी बहुत काम हुआ है। कोल इंडिया में कर्मियों को खेलों के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाता है। इसमें महिला कर्मियों की खेलों में रुचि सराहनीय है। श्री रंजन ने कहा कि कोल इंडिया सभी खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। बैठक में कर्मियों के हित में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई और सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

बैठक में केशव राव, निदेशक (कार्मिक), एमसीएल,एस. के. गोमास्ता, निदेशक (तकनीकी) सीआरडी, सीएमपीडीआईएल, डॉ.‍ अनिन्दया सिन्हा, निदेशक (तकनीकी / कार्मिक), एनसीएल, एन. बलराम, निदेशक (वित्त), एससीसीएल, श्री अशोक मिश्रा, बीएमएस, शंकर प्रसाद बेहरा, एचएमएस,अशोक यादव, एटक, पी.एस. पाण्डे, सीटू, श्रीमती रेणु चतुर्वेदी, उप महाप्रबंधक (कल्याण), सीआईएल, श्रीमती रेखा पाण्डे, उप महाप्रबंधक (कल्याण), सीसीएल, बी. के. झा, महाप्रबंधक (सिविल/कल्याण), ईसीएल, के. बासावैया, महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण), एससीसीएल, आर. के. मिश्रा, उप महाप्रबंधक(कल्याण) , बीसीसीएल, बी. गट्टुस्वामी, प्रबंधक (कार्मिक/कल्याण), एससीसीएल, एम. सी. सिंह, प्रबंधक (कार्मिक/कल्याण), सीआईएल और वेकोलि की सीएमएस डॉ. सुजाता सरमुक़द्दम, महाप्रबंधक (सिविल/कल्याण) सुजीत सेन, उप महाप्रबंधक (कल्याण/सीएसआर) एन. के. वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहे। बैठक एक संचालन श्रीमती रेणु चतुर्वेदी ने किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.