Published On : Sat, Mar 9th, 2019

आरपीएफ की टीम ने जब्त की 5160 रुपए की शराब

Advertisement

नागपूर: नागपूर रेलवे स्टेशन पर आज दो कार्रवाईयो में आरपीएफ की टीम ने 5160 रुपए की शराब जब्त की है. पहली कार्रवाई में शनिवार को प्रधान आरक्षक वी.बी.घरत, अनिल कुमार, कामसिंह ठाकुर, नितेश ठमके, शेख शकील तथा राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के साथ संयुक्त गश्त के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 2 के मुंबई छोर पर एक बैग लावारिस हालत में दिखाई दी, जिस पर स्टाफ द्वारा आस – पास के यात्रियो से पूछताछ करने पर किसी ने भी बैग पर अपना मालिकाना हक नही जताया, इसके बाद बैग को आरपीएफ थाना में लाकर खोलने पर उसके अंदर महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब की 140 बोतले जिसकी किमत 3640 रूपये पायी गई.

दूसरे मामले में नागपुर स्टेशन पर उप.निरी. जी.एस.एडले महिला प्रधान आरक्षक उषा तिग्गा तथा आरक्षक विकास शर्मा, महिला आरक्षक सुषमा ढोमने तथा राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के साथ गश्त के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 2 पर खड़ी ट्रेन नं. – 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के एस 6 कोच मे एक बैग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी, इस बैग में अंग्रेजी/देशी शराब की 7 बोतले जिसकी किमत 1520 रूपये पायी गई.

सभी पकडी गई शराब की कुल 147 बोतले, जिसकी कीमत 5160 रुपये को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.