Published On : Sat, Jan 25th, 2020

अगले क्रीड़ा महोत्सव में 51 हजार खिलाडी हो शामिल

Advertisement

महोत्सव के समापन पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नागपुर– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संकल्पो के तहत नागपुर में आयोजित खासदार क्रीड़ा महोत्सव के तीसरे संस्करण में करीब 40 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर भारत के एकमात्र ग्रास रूट स्पोर्ट्स इवेंट्स को सफल बनाया। यशवंत स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के दौरान गडकरी ने कहा की इस बार 13 दिनों में 39 मैदानों में कुल 31 खेलो का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और शहरवासियों से आव्हान किया है की क्रीड़ा महोत्सव के चौथे संस्करण में यह संख्या 51 हजार होनी चाहिए।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बार 850 दिव्यांग खिलाड़ियों के विभिन्न स्पर्धाओ में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। क्रीड़ा महोत्सव के दौरान गडकरी ने कई मैदानों का भ्रमण कर खिलाड़ियों से प्रतिक्रिया भी ली। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए 300 मैदानों के निर्माण की बात भी कही। जिसमें से 60 का कार्य शुरू है। उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद के लिए खासदार क्रीड़ा महोत्सव की ओर से मदद की बात भी कही।

गडकरी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, रिलायंस के अनंत अंबानी, बजाज स्कूटर्स के राजीव बजाज को कार्यक्रम की सफलता में योगदान के लिए धन्यवाद् दिया। खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशकर उसे नए मुकाम तक पहुंचाने और खेल के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दादाजी कोंडदेव पुरस्कार विजेता भाउ काणे को गडकरी के हाथों खासदार क्रीड़ा महर्षि अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह और 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। अव्वल दर्जे के खिलाड़ियों को बनाने में प्रशिक्षकों का बहुत बड़ा हाथ होता है। इस तरह के सम्मान से उनका हौसला भी बढ़ता है। इस दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर संदीप जोशी, उपमहापौर मनीषा कोठे, गिरीश व्यास, डॉ.मिलिंद माने, टेकचंद सावरकर, मोहन मते, नागो गाणार, अनिल सोले, कृष्णा खोपड़े, भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Advertisement
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news #crime #nagpurnews  #vidarbha

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews #crime #newsupdate

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news #topnews #maharashtranews #vidarbha #update

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news...

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges