भंडारा :
बेमौसम हुयी बारिश और भारी ओलावृष्टि से पीड़ित भंडारा जिले के किसानों को सरकार की तरफ से हो रही आर्थिक मदद में देरी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा के साकोली क्षेत्र विधायक नाना पटोले ने लाखनी तहसील के खराशी गाँव में धरना देकर जेल भरो आन्दोलन किया।
सरकार सिर्फ खेतिहर किसानों को सानुग्रह राशी देने की फ़िराक में है मगर विधायक पटोले ने किसानों के घरो को हुए भारी नुकसान के चलते १ लाख रुपये और प्रति हेक्टेयर ५० हज़ार रुपये की मांग की है।
सैकड़ो समर्थको को संबोधित करते हुए पटोले ने भाजपा शासित भंडारा जिला परिषद् की तरफ से किसानों को मुफ्त में तालपत्री वितरित किये जाने की घोषणा की। दिन भर चले धरने का समापन सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग के साथ किया। धरने का नेतृत्व भारत खंडाईत, डॉ. श्याम झिन्गरे, बाळ काशिवार, राजू पालीवाल, घनश्याम खेडीकर ने किया।
अमरावती में पांच जुआ अड्डों पर पुलिस की रेड
बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों को फाँसी तक की सजा मिलनी चाहिए।
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज
विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...





