Published On : Sat, Jul 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

500 महिलाओं ने किया महामंगलपाठ

Advertisement

– श्री रानी सती मंदिर भजनों से गूंजा

नागपुर– दादी सेना व श्री रानी सती चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री रानी सती मंदिर, नंदनवन में चरण पादुका महोत्सव व वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आज दादीजी के महामंगल पाठ, होली उत्सव, मेहंदी उत्सव, चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव का आनंद भक्तों ने लिया. इस अवसर बड़ी संख्या में दादी भक्त उपस्थित रहे.

सर्वप्रथम दादीजी की प्रतिमा को सुंदर सजाया गया. रंगबिरंगे फूलों से दादीजी की झांकी तैयार की गई. पश्चात दादीजी के महामंगल पाठ का आरंभ सूरत की गायिका सुरभि बिरजुका के साथ लगभग 500 महिलाओं ने किया. सभी ने एक स्वर में महामंगल पाठ को पूर्ण किया. इस अवसर पर महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनकर उपस्थित थी.

भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की झड़ी जयपुर की मंजू शर्मा, कोलकाता के संजय शर्मा, ज्योति खन्ना, नागपुर के उज्जवल खाकोलिया, कुमार योगेश ने लगा दी. ‘तने चुनरी मां तबरिया उढ़ाने आया’, ‘माई ये थारी ज्योत सवाई है’, ‘दादी- दादी बोल, दादी सुन लेगी’ जैसे भजनों पर सभी उपस्थित भक्त झूम उठे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष रमा खेमका, अरुण खेमका, विनोद पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, राकेश गोयंका, गोपाल पचेरीवाला, पवन जाजोदिया सहित सभी दादी भक्तों ने अथक प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.