Published On : Sat, Mar 10th, 2018

पुलिसकर्मी ही निकला चोर, वरोरा में पुलिस कर्मी के घर से मिली 500 बोतल देसी शराब

Advertisement

Chandrapur Cop
नागपुर: चंद्रपुर जिले में करीब 4 साल पहले शराबबंदी की गई थी. जिसके बाद से जिले में वैध तरीके से तो शराबंबंदी है, लेकिन अवैध तरीके से रोजाना शराब की तस्करी की जा रही है. लेकिन एक मामले में पुलिस कर्मी ने ही जब्त की गई शराब अपने घर में रखने की घटना सामने आई है. चंद्रपुर जिले के वरोरा के वांढरे ले-आऊट में रहनेवाले पुलिस कर्मचारी बालासाहेब श्रीरामे के घर से 50 हजार रुपए की शराब स्थानिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को जब्त कर आरोपी पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज किया गया है.

वरोरा के बोर्डा चौक के पास वांढरे लेआउट में रहनेवाले बालासाहेब श्रीरामे यह पुलिस विभाग माजरी में कार्यरत है. श्रीरामे के घर पर शराब होने की जानकारी गुप्त जांच स्थानिक अपराध शाखा को मिली थी. इस जानकारी के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक मनीष दुबे ने दोपहर में श्रीरामे के घर रेड मारी तो उसके घर के कंपाउंड के पास प्लास्टिक की दो थैलियों से 500 देसी शराब की बोतले मिली. जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के करीब पुलिस कर्मी श्रीरामे ने ही यह शराब अपने बाइक से घर लाई थी.

जिसके बाद श्रीरामे धामन गांव के लिए निकल गया. यह जानकारी अपराध शाखा को श्रीरामे की पत्नी ने दी. पुलिस ने शराब की बोतलों को जब्त किया है. साथ ही इसके पुलिस कर्मचारी बालासाहेब श्रीरामे पर अवैध शराब रखने का मामला दर्ज किया है. आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. वरोरा के सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि 2 शराबविक्रेता अपने दुपहिया वाहन से यह शराब लेकर जा रहे थे श्रीरामे ने उन्हें रोका था जिसके बाद वे दोनों शराबविक्रेता शराब की थैलियों को पुल के नीचे फेंककर भाग गए थे.

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्रीरामे ने जब्त की शराब की कोई भी जानकारी अपने पुलिस स्टेशन या वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी. बिना बताए ही इस शराब को बेचने के फिराक में श्रीरामे था ऐसी चर्चा भी वरोरा में चल रही है. कई बार शराब पकड़ने के बाद भी उसे पूरे तरीके से दिखाया नहीं जाता है. ऐसा आरोप हमेशा से ही वरोरा के नागरिक पुलिस पर करते रहे हैं. इस घटना के बाद यह कह सकते हैं. चंद्रपुर जिले में शराबबंदी के बावजूद अपने ही घर में शराब रखकर श्रीरामे ने यह साबित कर दिया है कि कोतवाल ही चोर निकला.

Advertisement
Advertisement
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurtoday

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges