Published On : Mon, Jan 27th, 2020

नए छात्रों को प्रोत्साहन दिया 50 साल पुराने छात्रों ने

Advertisement

नागपुर: शिक्षा क्षेत्र में अपनी स्कूल का ऋण चुकाने व अपनी सामाजिक जिम्मदारी को निभाते हुए नए छात्रों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सेंट जॉन स्कूल मोहननगर के 1967 1968 व 1969 बैच के छात्रों ने स्कूल के छात्रों के लिए कई पुरस्कारों की व्यवस्था की है। यह पुरस्कार स्कूल के मेरिट छात्रा, खेल में प्रथम , वर्ष के सबसे होनहार छात्र , नवोदित कलाकार जैसे कई विधाओ के लिए पुरस्कार निश्चित किये है।

उसी तरह स्वर्गीय एम. बी. संजना मेमोरियल अवार्ड भी स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट को दिया गया। यह पुरस्कार हरवर्ष स्कूल के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। जिसकी शुरुवात 71 वें गणतंत्र दिवस से की गई। स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर छात्रों को वितरित किये गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर मुथुस्वामी, स्कूल के प्राचार्य फादर पात्रास तिड़के सहित स्कूल के सभी शिक्षकवृन्द प्रमुखता से उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल के 1968 बैच के उमेश शर्मा, वीरेंद्र झा, अशोक तेवानी व प्रदीप कार्णिक के हाथों पुरस्कारों के वितरण किया गया। सभी ने स्कूल के पुराने छात्रों की इस पहल की सराहना की।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.