Published On : Fri, Oct 19th, 2018

पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन ने कुचला, 50 मौतों की पुष्टि

Advertisement

दशहरा के दिन पंजाब के अमृतसर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रही भीड़ पर ट्रेन चढ़ गई जिससे 50 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। ट्रैक के दोनों ओर शव बिखरे हुए हैं। पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए और घायलों का पूरा इलाज सरकार द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है।

हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, अमृतसर में दुखद रेल दुर्घटना के बारे सुनकर चौंक गया हूं। दुख के इस घड़ी में सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को खुले रहने के लिए कहा गया है। जिला अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरु करने का निर्देश दिया गया।

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया कि अमृतसर में ट्रेन दुर्घटना से बेहद दुखी हैं। उन लोगों के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्दी से ठीक हो जाए। अधिकारियों से तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।

रेलवे ट्रैक के पास बने ग्राउंड में आस-पास के लोग दशहरे का उत्सव देख रहे थे। ये सभी लोग उत्सव देखते-देखते ट्रैक पर पहुंच गए और बड़ा हादसा हो गया। घटना अमृतसर के जौड़ा फाटक इलाके में हुई जो शहर के बीचोंबीच स्थित है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.