नागपुर: फिर उपराजधानी का सिर शर्म से झुकाने वाली घटना घटी है। शहर के तहसील थाना अंतर्गत एक पाँच साल की बच्ची का बलात्कार हुआ है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने फिर एक बार शहर को सकते में डाल दिया है। आरोपी 28 वर्षीय अनिल छेवले है और यौन अत्याचार झेलने वाली बच्ची का पड़ोसी है।
पुलिस ने आरोपी को बाल यौन अत्याचार संरक्षण अधिनियम यानी पोस्को के अधीन गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दिए अपने बयान में पाँच साल की बच्ची ने बताया कि आरोपी अनिल ने उसे अश्लील चित्र दिखाए और फिर उस पर यौन अत्याचार किए। इस दौरान उसने बच्ची की फोटो भी खींच ली। अनिल ने बच्ची को धमकाया कि यदि उसने मुँह खोला तो वह उसके साथ और बुरा सलूक करेगा। लेकिन बच्ची ने अपने माता-पिता को सबकुछ बता दिया। माता-पिता बच्ची को लेकर तहसील थाने पहुँचे और आरोपी के खिलाफ रपट लिखायी।
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews




