Published On : Tue, Mar 27th, 2018

महाराष्ट्र से किडनैप 5 साल की बच्ची का गुजरात के टॉयलेट में मिला शव

Advertisement

child-abuse

representational pic


अहमदाबाद/ पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक अज्ञात महिला ने पांच साल की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर लिया. बाद में लड़की गुजरात में नवसारी रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में मृत पाई गई. बच्ची को पिछले सप्ताह शनिवार रात को पालघर में नालासोपारा से अगवा किया गया. राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव रविवार शाम दक्षिण गुजरात में नवसारी रेलवे स्टेशन के महिला शौचालय में मिला. उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि अगवा किए जाने के बाद लड़की की हत्या की गई.

उन्होंने बताया कि नवसारी सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सोमवार को पालघर पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारी लड़की के पिता के साथ अहमदाबाद से करीब 280 किलोमीटर दूर नवसारी आए थे. इस बीच, पालघर के विरार मंडल में तुलिंज पुलिस ने कहा कि लड़की को अज्ञात महिला ने 24 मार्च को नालासोपारा में उसके घर के बाहर से अगवा किया था.

इसके बाद लड़की के पिता संतोष बालचंद्रा सरोज ने पुलिस से संपर्क किया था. विरार मंडल के पुलिस उपाधीक्षक जयंत बजबाले ने कहा कि उन्होंने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जहां लड़की रहती थी. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि महिला बच्ची को अगवा करने से पहले उसके घर के बाहर करीब दो घंटे से इंतजार कर रही थी और उसने ऐसा दिखाया कि वह लड़की को जानती थी.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने बताया कि जब लड़की दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी तो महिला ने उसे अगवा कर लिया. बजबाले ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि महिला करीब 1.5 किलोमीटर तक बच्ची के साथ चली.

उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि महिला या तो इसी इलाके की निवासी थी या वह इलाके से परिचित थी. हम इस दिशा में जांच कर रहे हैं. बजबाले ने कहा कि रविवार शाम को हमें संदेश मिला कि लड़की का शव नवसारी में बरामद किया गया है. इसी बीच, इलाके के कुछ गुस्साए निवासियों ने सोमवार को तुलिंज पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और महिला को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. पुलिस महिला की तलाश कर रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.