Published On : Tue, Apr 3rd, 2018

नागपुर से 5 हजार कार्यकर्त्ता स्थापना दिवस में भाग लेने जायेगे मुंबई

Advertisement


नागपुर: 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने शहर से पांच हजार कार्यकर्ता मुंबई जायेगे। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले ने बताया की मुंबई जाने के लिए एक विशेष ट्रेन भी बुक कराई गयी है जिसमे तीन बोगी महिला कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित रखी गयी है। इसके अलावा 35 लग्जरी बस और 200 इनोवा गाड़ियों से शहर के कार्यकर्त्ता बांद्राकुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने पहुँचेगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए नगरसेवकों को दिए गए टार्गेट के सवाल पर कोहले ने कहाँ ऐसा कोई टार्गेट नहीं दिया गया है। पार्टी नगरसेवक और नेताओं के साथ स्वेक्षा से अपने खर्चे पर कार्यकर्त्ता जा रहे है।

ढाई हजार के लगभग कार्यकर्त्ता ट्रेन से जबकि इतने ही निजी वाहनों से मुंबई पहुँचेगे जिसमे तक़रीबन 700 महिला कार्यकर्ताओ का समावेश रहेगा।
बीकेवी कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओ का सम्बोधन करेंगे। उनके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी,प्रदेशध्यक्ष रावसाहेब दानवे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। राज्य भर के जिला और शहर अध्यक्ष पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे।

नागपुर से मुंबई कार्यकर्ताओं से जाने को लेकर बीते कुछ दिनों से मीडिया में कई तरह की रिपोर्ट सामने आयी जिसमे यह भी सामने आया की मुंबई जाने वाले कार्यकर्ताओं को घर से टिफिन लाने के लिए कहाँ गया है। इस पर शहराध्यक्ष ने बताया की पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को आव्हान किया गया है की वो अपने भोजन का स्वयं प्रबंध करे। जिस ट्रेन की व्यवस्था की गई है वो स्पेशल है इसलिए वह कही रुकेगी नहीं। साथ ही पार्टी अपनी तरह से भोजन की कोई व्यवस्था भी नहीं करेगी इसलिए कार्यकर्ताओ से ऐसा कहाँ गया है कि वो अपने साथ घर से ही अपना टिफिन लाये।

मुखर्जी के पुतले की दुरावस्था पर खेद,जल्द दुरुस्त करने का दिया भरोसा
नागपुर में मुख्यमंत्री के निजी निवास के पास मनपा द्वारा स्थापित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुतले की दुरावस्था को लेकर भी कोहले से सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने खुद खेद व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द पुतले और परिवार को दुरुस्त करने की जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.