Published On : Thu, Sep 26th, 2019

पुणे में घर की दीवार गिरने से हुई 5 की मौत, 4 लोग मलबे में फंसे

Advertisement

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में तेज बारिश सरदर्द बनी हुई है. तेज बारिश के कारण पुणे में एक घर की दीवार गिर गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है. ये हादसा पुणे के सहाकार नगर में हुआ. जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. बता दें कि पुणे में बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है.

पुणे के कात्रज, सिंहगड इलाके में स्थित नवले हॉस्पिटल इलाके में और कंपाउंड में बारिश के पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. वहीं कुछ इलाकों में पेड़ भी गिर गए.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले महाराष्ट्र के मलाड में सिलेंडर फटने के बाद दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में 4 लोग घायल भी हुए.

जबकि इसके पहले लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई की रफ्तार धीमी कर दी थी. मौसम निभाग ने आने वाले कुछ दिनों में मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में न केवल मुंबई बल्कि उसके आसपास के जगह ठाणे और कोंकण में भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं, यहां स्कूल कॉलेजों को बंद करने की घोषणा कर दी गई है.

Advertisement

इसके पहले मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में गैस लीक हुई थी जिसके चलते पूरे प्लांट को ही खाली करा लिया गया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.