Published On : Wed, Jul 19th, 2017

सावनेर में निर्माणाधीन स्कूल की पैराफिट वॉल गिरने से पांच छात्राएं गंभीर जख़्मी

Advertisement

School's parapet wall falls in Saoner
नागपुर:
 जिले के सावनेर स्थित जवाहर कन्या विद्यालय की पैराफिट की दीवाल गिरने से जाने से पांच छात्रा गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई। घायल छात्राओं को ईलाज के नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्राओं की हालत फ़िलहाल स्थित बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 11:45 की है।

स्कूल में नई ईमारत का निर्माण कार्य शुरू है कल ही ईमारत के पहले माले पर पैराफिट वाल की जुड़ाई हुई थी। लेकिन वाल कमजोर होने वह आज टूट कर गिर पड़ी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय स्कूल की छात्राएं अपनी कक्षा में जा रही थी। ईमारत के निर्माण में हुई लापरवाही की वजह से 9 वी कक्षा की छात्रा साक्षी बालबुधे, सानिया पठान, कल्पना पाटिल, रेणुका काले, आशा ढवले हादसे का शिकार हो गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.