Published On : Tue, Nov 22nd, 2016

शुभम महाकालकर की हत्या मामले में अब तक 5 गिरफ्तार

Advertisement
Deceased Shubham Mahakalkar

Deceased Shubham Mahakalkar

 

नागपुर : शंकरनगर स्थित क्लॉउड 7 बियर बार में हुयी शुभम महाकालकर की हत्या के मामले में अब तक कुल 5 गिरफ़्तारी हो चुकी है। मंगलवार को इस हत्या को अंजाम देने वाले शोबित बमब्रोतवार ने सरेंडर कर लिया। इस हत्या में शामिल बार मालिक प्रमोद बमब्रोतवार को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि अन्य तीन आरोपियों शुभम, पराग गोगावले और आकाश ठाकुर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल 10 आरोपी शामिल है और बाकि फ़िलहाल फरार है।

पुलिस के मुताबिक क्लॉउड 7 बियर बार में हुए हंगामे के बाद बार काउंटर पर बैठे बार के मालिक प्रमोद बमब्रोतवार ने आरोपियों को बार में भेजा था। जहाँ बार के बहार दोनों गुटो के बीच मारपीट हुई इसी मारपीट में सुभम महाकालकर की मौत हो गयी। अंबाझरी थाने के पुलिस निरीक्षक अतुल सबनीश के मुताबिक इस वारदात में 10 लोगो के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली है। जिनमे से 5 की गिरफ़्तारी हो चुकी है बाकि की फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

वारदात के वक्त काउंटर पर मौजूद सावन ऊर्फ सन्नी प्रमोद बमब्रोतवार घायल है जिसका सेनगुप्ता अस्पताल में इलाज शुरू है। वही आज मामले में हिरासत में लिए गए शोबित बमब्रोतवार की माँ रजनी बमब्रोतवार  का कहना है की पुलिस ने उसे जानबूझकर गिरफ्तार किया है। जिस वक्त यह घटना हुई शोबित घर पर था। घटना के बाद वो घबरा कर और छुप गया था। गौरतलब हो की रविवार की रात शंकरनगर स्थित क्लॉउड 7 बियर बार में बिल में डिस्काउंट को लेकर विधायक कृष्णा खोपड़े के पुत्रो अभिजीत, रोहित और अन्य मित्रो का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया की बार के बाहर बार मालिक और विधायक पुत्रो के बीच झड़प हुई इसी में सुभम महाकालकर की मौत हो गई।

पुलिस ने आज क्लाऊड 7 बार के मालिक प्रमोद बमब्रोतवार को अदालत में पेश किया जहाँ से पुलिस को 25 नवंबर तक पीसीआर मिली है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.