Published On : Wed, Oct 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बहुप्रतीक्षित 4G सेवा की शुरुआत

Advertisement

– रंग लाई जन प्रतिनिधियों की मेहनत, सोशल मीडिया में वाहवाही

सिरोंचा- जिले के दक्षिणी छोर पर बसे सिरोंचा तहसील मुख्यालय में बीते कुछ वर्षों से स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा बीएसएनएल की 4G सेवा की मांग लगातार की जा रही थी। सिरोंचा तहसील मुख्यालय में हाल ही के दिनों में निजी संचार सेवा जिओ की 4G सेवा की शुरुआत की गई थी। मगर लोगों के उम्मीद के अनुरूप इसकी सेवा नही होने के चलते उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ आ रही थी।

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके चलते दुबारा बीएसएनएल की 4G सेवा के मांग जोर पकड़ने लगी। मगर इसी सप्ताह स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग व जिले के बीएसएनएल संचार मंडल समिति के निर्देशक व स्थानीय सांसद के प्रयासों के चलते अंत मे 4G सेवा की शुरुवात की गयी है।

सिरोंचा तहसील जहां हाल ही के दिनों तक एक मात्र संचार सेवा बीएसएनएल की 3G सेवा संचालित हो रही थी। जिसकि गुणवत्ता को लेकर स्थानीय उपभोक्ता पूरी तरह सन्तुष्ट नजर नही आ रहे थे। ऐसे में उससे बेहतर संचार सेवा यानी 4G सेवा की मांग लगातार उठने लगी थी। इसको देखते हुए स्थानीय जन प्रतिनिधि भी अपने स्तर पर प्रयास करने में लगे हुए थे। जबकि आज के जमाने मे सरकारी, गैर-सरकारी, निजी, व्यक्तिगत रूप से जुड़े अनेक जरूरतें मोबाइल व इंटरनेट के भरोसे संचालित किए जा रहे है। ऐसे में आम हो चाहे खास हर किसी को बेहतर व फर्राटेदार नेटवर्क व इंटरनेट की जरूरत आन पड़ी है। नेटवर्क व इंटरनेट की महत्ता तब उपभोक्ताओं को समझ मे आयी जब कोविड के चलते शिक्षण व्यवस्था वैकल्पिक रूप में ऑन लाइन क्लासेस में सिमट गई थी। ऐसे में बेहतर इंटरनेट व नेटवर्क के बगैर यह संभव नही थी। इसके आलाव अनेक तरह के मीटिंग जो कभी प्रत्यक्ष रूप से ली जाती थी। मगर अब वे भी zoom एप के माध्यम से ली जाने लगी है।

Advertisement

4G सेवा के शुरू करने को लेकर बीते कुछ वर्षों के दरम्यान जो मांग की गई थी। उन पर नजर डाला जाए तो पाएंगे कि इसको लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में बीते वर्ष के 16 मई को स्थानीय जन प्रतिनिधि व पूर्व उपसरपंच रवि सल्लेमवार ने स्थानीय सांसद अशोक नेते को मुख्यालय में 4G सर्विस की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए आवेदन सौंप कर मांग कि थी। सांसद नेते ने इस मांग को केंद्र तक पहुंचाया वही संचार मंडल समिति के निर्देशक व वरिष्ठ भाजपाई दामोदर अरिगेला ने लगातार फालोअप करते हुए अंत मे सिरोंचा मुख्यालय में बीएसएनएल की 4G सेवा की शुरुआत करने मे महत्वपूर्ण योगदान दी है। इसको लेकर सिरोंचा वासियों ने उन्हें धन्यवाद प्रेषित किये है।

वही 4G सेवा कि शुरुवात होने की खबर नगर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलने लगी। इसको देखते हुए कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने का प्रयास किया गया। वही इसको देखते हुए जानकार लोगों द्वारा जबरन का वाहवाही लूटने का प्रयास किये जा रहे कह कर कटाक्ष किया गया। जो लोगों में चर्चा का विषय बनकर रह गया।

– सतीश कुमार,गडचिरोली

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.