Published On : Fri, Jul 22nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वेकोलि की 49 वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Advertisement

कर्मियों की सुरक्षा सदैव हमारी प्राथमिकता – श्री मनोज कुमार

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) की “49 वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति” की बैठक आज अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्री मनोज कुमार ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि, त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को यथाशीघ्र क्रियान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि, कर्मियों की सुरक्षा सदैव हमारी प्राथमिकता में सर्वोपरि है। श्री कुमार ने वेकोलि के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और मानव तथा मशीनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम इस साल अपने कोयला उत्पादन और प्रेषण के निर्धारित लक्ष्य को सुरक्षात्मक तरीके से अवश्य प्राप्त करेंगे। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में परियोजना प्रभावित लोगों को चिन्हित कर उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम स्मार्ट ट्रेनिंग सेंटर बनाने की दिशा में भी आगे कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने गत वर्षों में वेकोलि को मिले नौ राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कारों और गत वर्ष मिले सीआईएल कॉर्पोरेट सेफ्टी अवार्ड के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी।

बैठक में कम्पनी की खदानों में शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया गया। कर्मियों एवं संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। वेकोलि द्वारा खदानों में सुरक्षा मित्र मंडली का गठन किया गया है और समय-समय पर नियमित रूप से खदानों का निरीक्षण किया जाता है। बैठक में जानकारी दी गई कि वेकलि की खदानों का आई.आई. टी. खड़गपुर और आई. आई. टी. बीएचयू द्वारा वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है। HEMM मशीनरी के संचालन ने विशेष सावधानी बरतने की बात पर बल दिया गया।

बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं उप महानिदेशक खान सुरक्षा पश्चिमी अंचल, श्री मलय टीकादार ने कहा कि वेकोलि अपनी खदानों में सुरक्षा के सभी मानकों का पूर्ण और उचित प्रयोग किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने वेकोलि के सुरक्षा उपायों के प्रति संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे.पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) श्री ए. के. सिंह, सुरक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी गण सर्वश्री आर. टी. मांडेकर, वी. पी. सिंह, नीरज कुमार, सागेश कुमार एम.आर., एन. जी. फुले, एस. जी. भैसारे, एस. आनन्द वेल और एस. पुट्टाराजू प्रमुखता से उपस्थित रहे एवं अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में श्री सी. जे. जोसेफ सीआईएल सेफ़्टी बोर्ड सदस्य सर्वश्री जितेन्द्र मल्ल, महंगी यादव, अशोक नामदेव, सय्यद सर्फराज़ुद्दीन, सुनील मोहितकर, श्रीनाथ सिंह, कमलेश द्विवेदी, कैलाश निरापुरे और रविंद्र थुने, (सभी त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य, वेकोलि) समस्त क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष वेकोलि मुख्यालय, श्री ए. के. दीक्षित, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं संरक्षण) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। स्वागत भाषण श्री ए. के. दीक्षित ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (उत्पादन) श्री आलोक ललित कुमार ने किया। बैठक के प्रारंभ में शहीद कर्मियों की स्मृति में मौन रखा गया। सुरक्षा शपथ श्री एस. के. पांडेय मुख्य प्रबंधक (खनन) ने दिलायी, जबकि पॉवर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन श्री सुधांशु श्रीवास्तव मुख्य प्रबंधक (खनन) ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (जनसंपर्क) ने किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.