Published On : Fri, Feb 7th, 2020

नागपुर के प्रख्यात साई मंदिर से चांदी की 47 वस्तुएं हुई गायब

Advertisement

नागपुर– वर्धा रोड के साई मंदिर को दान में मिली चांदी की कई चीजें गायब होने की वजह से खलबली मच गई है.अब यह चीजें किसके कार्यकाल में गायब हुई . रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कुल 47 चीजों की गायब होने की जानकारी मिली है . उल्लेखनीय है की धर्मादाय आयुक्त ने 21 जनवरी 2017 को रजिस्ट्रेशन बुक की रसीद बुक के अनुसार स्ट्रांग रूम में रखी सोने चांदी की चीजों की जांच करने के आदेश दिए थेl

रसीद बुक के अनुसार चांदी की 47 चीजें वैल्यूएशन के लिए सामने नहीं आयी l इस संबंध में निरिक्षण रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2017 को प्रस्तुत की गई थी . सहायक धर्मादाय आयुक्त 5 सितम्बर 2018 को पारित किए गए आदेश के अनुसार 11 अक्टूबर 2017 को पारित आदेश की पूर्ति करने के आदेश दिए गए थे.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

साईबाबा मंडल के सचिव शेगांवकर ने 2 दिसंबर 2017 को आवेदन देकर धर्मादाय आयुक्त कार्यालय को सूचित किया था की चांदी की 47 चीजें मंदिर में उपलब्ध नहीं है . 11 अक्टूबर 2017 को पारित आदेश की पूर्ति के लिए जब निरीक्षक न्यास के कार्यालय में गए तब कोषाध्यक्ष राजेंद्र देशमुख, अविनाश शेगांवकर, दीपक बोरगांवकर ने अपने बयान में बताया की 47 चांदी की चीजें मंदिर के स्ट्रॉन्ग रूम में नहीं होने से सरकारी वैल्यूअर से उनकी गिनती नहीं की जा सकी. अब यह चीजें कहां गई इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है .

Advertisement

चांदी की यह लाखों रुपए कीमत की चीजें कब गायब हुई इसकी भी जानकारी किसी के पास नहीं है . ट्रस्टी बदलने पर चार्ज लेते समय स्ट्रांगरूम में उपलब्ध चीजों की जानकारी भी ली जाती है लेकिन वह अगर नहीं ली गई तो वर्तमान संचालक ही इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैl साई मंदिर के स्ट्रांगरूम से गायब हुई चीजों में चांदी के कई दीये,चांदी के बिस्किट, चांदी की चिप, चांदी का पिसेरा, चांदी की ईट,11 तोला चांदी, चांदी का मुकुट समेत अन्य चीजे शामिल है .

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges