Published On : Mon, Nov 17th, 2014

यवतमाल : अवैध देशी शराब के 47 पेटियां जब्त

Advertisement


राज्य उत्पादन शुल्क विभागाची कार्रवाई

Desi Liquor Seized
यवतमाल।
कलंब पुलिस थाने अंतर्गत रुढा गाव के समिप देशी शराब का जखिरा अवैध तरीके चार पहिया वाहन से ले जाते समय राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के दल ने फिल्मी स्टाईल से पिछा कर आरोपी समेत देशी शराब की 47 पेटियां जब्त की.  अवैध तरीके से देशी शराब चार पहिया वाहन से ले जाने की गुप्त जानकारी राज्य उत्पादन शुल्क मिलने से जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई.

मिली गुप्त जानकारी के सूचना पर दल के निरीक्षक ए.एम. जुमलेने रुढा में डेरा ड़ाले हुए थे. गुप्तहेर ने इशारा करते ही अबकारी विभाग का दल ने सफेद रंग की मारुति स्विप्ट वाहन क्र. एम.एच.32/सी-2530 पिछ कर चालक को गाड़ी रोकने को कहा. लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेजरफ्तार से निकाली. उसी रफ्तार से इस दल ने इस 8 से 10 कि.मी. तक गाड़ी का पिछा किया. इस रुढ़ा से सोनखास मार्ग पर 3 कि.मी. के अंतर पर अवैध तरीके से देशी शराब ले जा रहा वाहन पलटी खाई अवस्था में दिखाई दिया. पिछाकर कर रहें इस दल ने आरोपियों को पकड़कर देशी शराब के 47 पेटियां मूल्य 2 लाख 42 हजार का जब्त किया. इस कार्रवाई में  निरीक्षक जुमले समेत निरीक्षक ए.बी.झाडे, दुय्यम निरीक्षक एस.एन.केडीया, उमेश शिरभाते तथा जवान शंकर घाटे, महेंद्र रामटेके, ए.ए.पठाण शामिल थे. इस कार्रवाई को अंजामतक पहुंचाने का कार्य करनेवले उत्पादन वाहक चालक बलीराम मेश्राम का सत्कार किया गया.  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेंगी ऐसा विभाग के अधीक्षक नवलकर ने बताया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.