Published On : Sat, Mar 28th, 2015

अकोला : बंद मकान से 46 हजार की चोरी

Advertisement


अकोला।
सुरेखा नगर मलकापुर निवासी देवीदास सुखदेव पाचपोर ने खदान पुलिस थाने में शिकायत धारा 457, 380 के तहत शिकायत दर्ज कराई कि उनका परिवार किसी कारणवश बाहर गया हुआ था. मकान  पर ताला पडा देख अज्ञात चोरो ने दरवाजे का ताला तोडकर भीतर प्रवेश किया तथा रसोई घर में घुसकर मूल्यवान सामग्री खोजने का प्रयास किया. अंतत: रसोई में रखी लोहे की अलमारी को तोडने में वे  कामयाब हुए. और चोरों ने 4 एवं 3 ग्राम की दो अंगुठी, 2 हजार रूपए नगद, 18 ग्राम सोने का मंगलसूत्र मिलाकर कुर 46 हजार का माल पार कर दिया. घर वापस आने के बाद चोरी का पता चलते ही खदान  पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है. खदान पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खुले मकान से 23 हजार पार
पंचशील नगर निवासी हेमलता नारायण अबगड ने सिविल लाईन पुलिस थाने में धारा 457, 380 के तहत शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात दस बजे से सुबह 6 बजे के बीच  चिखलपुरा पंचशील नगर परिसर निवासी हेमलता अबगड के घर से 15 हजार रूपए के दो मोबाईल तथ 8500 रूपए नगद अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया. आज सुबह मामला उजागर होने के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.