Published On : Wed, Nov 27th, 2019

46 यात्रियों को सुरक्षित स्टेशन पर पहुंचाया

Advertisement

एयरपोर्ट से साऊथ एयरपोर्ट के बीच मेट्रो की मॉक ड्रिल


नागपूर– एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से खापरी के लिये रवाना हुई मेट्रो ट्रेन कुछ दुरी तक जाने के बाद अचानक खडी हो गयी. ट्रेन का व्हॅक्युम सर्किट ब्रेकर (विद्युत आपूर्ती प्रणाली) में अचानक खराबी आने से सुधार कार्य करने का प्रयास किया गया, लेकिन व्हॅक्युम सर्किट ब्रेकर को शुरु करने में सफलता नही मिली. इसकी तुरंत जानकारी वरिष्ठ अधिकारीयो को दी गयी.

अधिकारीयो ने दुसरा पॅंटोग्राफ खडा करने और व्हॅक्युम सर्किट ब्रेकर बंद करने का आदेश दिया. निर्देश के अनुसार कार्य करने पर भी व्हॅक्युम सर्किट ब्रेकर कार्य नही कर रहा था. इसकी सूचना मिलने पर अधिकारीयो से ट्रेन में सवार यात्रियों को बाहर निकालने की अनुमती ली. ट्रेन ऑपरेटर को घोषणा करने का निर्देश दिया गया, इसके साथ ही व्हायाडक्ट के लाईट शुरु कर दिये गये.

ट्रेन ऑपरेटर को आदेश मिलते ही उन्होने आपातकालीन गेट खोलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और साऊथ एयरपोर्ट स्टेशन के कंट्रोलर को इसकी जानकारी दी गयी. ट्रेन में सवार ४६ यात्रियों को बाहर निकालकर साऊथ एयरपोर्ट स्टेशन तक पहुचने जानकारी दी गयी. २ दिव्यांग यात्रियों को स्ट्रेचर की मदत से स्टेशन तक पहुचाया गया. सभी यात्री स्टेशन पर पहुचे, उसके बाद खाली ट्रेन को डेपो के लिये रवाना किया गया.

महा मेट्रो की ओर से यह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. यात्रा के दौरान तकनिकी खराबी आने से ट्रेन बंद होने की स्थिती में किस तरह की उपाय योजना की जाती है, इस उद्देश से इसका आयोजन किया गया था. २० मिनिट के अवधी में मॉक ड्रिल पूर्ण हुई. जिसकी जानकारी मेट्रो के सभी अधिकारीयो को दी गयी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.