Published On : Thu, Nov 26th, 2020

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 44,489 नए COVID-19 केस, 524 की मौत

Advertisement

नागपुर– भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के 44,489 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देशभर मेंकोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 92 लाख 66 हजार 705 हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में देशभर में COVID-19 से 524 लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि, पिछले 24 घंटे में 36,367 मरीज़ कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं.

देशभर में कोरोना महामारी का रिकवरी रेट 93.65% दर्ज किया गया है, जबकि फिलहाल देशभर में एक्टिव मरीज़ 4.88% हैं. कोरोना से औसत मौत की दर 1.45% है. हालांकि, पॉजिटिविटी रेट अभी भी 4.08% है.

देशभर में पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की संख्या 36,367 है. देशभर में अब तक 86 लाख 79 हजार 138 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. हालांकि, इस जंग में देशभर में अब तक 1 लाख 35 हजार 223 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. देश में फिलहाल 4 लाख 52 हजार 344 ऐक्टिव मामले हैं. पिछले 24 घंटों में देश में कुल 10 लाख 90 हजार 233 सैंपल के टेस्ट हुए हैं. जबकि अब तक देशभर में कुल 13 करोड़ 59 लाख 31 हजार 545 सैंपल की जांच हो चुकी है.

इधर, कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर का सामना कर रही देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5246 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,45,787 हो गया. वहीं 99 और मरीजो की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 8720 हो गई. राहत की बात यह रही कि नवंबर महीने में पहली बार पॉजिटिविटी रेट सिंगल डिजिट में आ गई और अब यह 9% के नीचे हो गई है. पिछले 24 घंटे में 5361 मरीज ठीक भी हुए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 4,98,780 लोग ठीक हो चुके हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.