Published On : Wed, Apr 1st, 2015

वरूड : तालुका की 44 ग्रामपंचायत का चुनाव 22 अप्रैल को

Advertisement


31 से नामांकन दर्ज करना शुरू

Warud Grampanchayat Election
वरूड (अमरावती)। अप्रैल माह में तालुका की 44 ग्रामपंचायत के अधिकारियों का कार्यकाल ख़त्म होगा. चुनाव आयोग ने सभी के सभी ग्रामपंचायतों के पदाधिकारियों का चुनाव लेने की घोषणा की है. 31 मार्च से उम्मीदवारों के नामांकन भरने की शुरुवात होगी और 22 अप्रैल को चुनाव होगा. 23 अप्रैल को मतगणना होगी. चुनाव की घोषणा होते ही तालुका में आदर्श आचारसंहिता की शुरुवात हुई है.

तालुका के वरूड पुलिस थाना अंतर्गत 24, शेंदुरजनाघाट पुलिस थाने अंतर्गत 6 और बेनोडा शहीद पुलिस थाने अंतर्गत 14 ऐसी कुल 44 ग्रामपंचायत में चुनाव लिया जाएगा. उसमे घोराड, देवूतवाडा, झटामझीरी, पवनी स, चांदस, वाठोडा, ढगा, सुरली, कुरली, सावंगी, गव्हाणकुुंड, शहापूर, बेसखेडा, लिंगा, पुसला, मालखेड, उराड, सातनुर, वाई खुर्द, धनोडी, लोणी, हारतना, टेंभुरखेडा, रोशणखेडा, आमनेर, उदापूर, अमडापूर, एकदरा, बहादा, गणेशपुर, चिंचरगव्हाण, राजुराबाजार, बेनोडा शहीद, झोलंबा, इत्तमगांव, वडाला, करजगांव, पेठ (मांगरूली), गाडेगांव, वघाल, काटी, मांगरूली, गोरेगांव, कार्चना आदि गांवों का समावेश है. इन सभी 44 ग्रामपंचायतों के पदाधिकारियों का कार्यकाल आने वाले अप्रैल से ख़त्म होगा. कार्यकाल ख़त्म होने के पहले चुनाव लेना अनिवार्य होने से चुनाव आयोग ने इन ग्रामपंचायतों के चुनाव कार्यक्रम की हालही में घोषणा की. जिसके लिए 30 मार्च को चुनाव का नोटीस प्रसिद्ध किया गया. 31 मार्च से 7 अप्रैल इन दिनों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दर्ज किया जायेगा. 8 अप्रैल को नामांकन पर्चे छाटे जाएगे.

10 अप्रैल को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन पर्चे वापस लिए जायेगे. उसी दोपहर 3 बजे चुनाव लढने वाले उम्मीदवारों की सुची प्रसिद्धी की जाएगी और चिन्ह बांटे जाएंगे. 22 अप्रैल को सुबह 7:30 से 5:30 बजे के समय में चुनाव लिया जायेगा तथा 23 अप्रैल को मतगणना की जाएगी.

तालुका के 44 ग्रामपंचायतों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने से तालुका के गांवो-गांवो में राजकीय वातावरण गरम होने की शुरुवात हुई है. राजस्व विभाग ने भी चुनाव की जोरदार तैयारी शुरू की है, पूरी जिम्मेदारी बालासाहेब धतडके, नायब तहसीलदार कमलाकर देशमुख, मुलचंद असणानी, एस. के. रासेकर, लिपीक काकडे निभा रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.