Published On : Sat, Nov 28th, 2020

देश में 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, कुल 93.51 लाख संक्रमितों में 87.60 लाख ठीक हुए

Advertisement

नागपुर– अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस भारत में हैं. अपने देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है. आज लगातार 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 485 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 41,452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में नौवे नंबर पर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 51 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 36 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 54 हजार पर आ गए.

पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 615 बढ़ गई. अब तक कुल 87 लाख 60 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 41,452 मरीज कोरोना से ठीक हुए.26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.65 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime  #newsupdate

क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime...

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

प्रवीण पोटे पाटिल ने ली शपथ.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews #amravati

प्रवीण पोटे पाटिल ने ली शपथ.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges