Published On : Mon, Oct 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ATM कार्ड का पिन जनरेट के बहाने 40,000 की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर. नये एटीएम कार्ड का पिन जनरेट करने के बहाने एक युवक ने महिला के बैंक खाते से 40,000 रुपये विडॉल कर लिये. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम विश्वकर्मा नगर निवासी मयूर अनिल कायरकर (31) बताया गया.

जानकारी के अनुसार यादवनगर निवासी निहार युवराज रामटेके (24) ने अपनी माता और भाई अमित के नाम पर एसबीआई बैंक में ज्वाइंट एकाउंट खोला था. कुछ दिन बाद घर के पते पर उनकी माता नाम से जारी एटीएम कार्ड पहुंचा.

एटीएम कार्ड का पिन कोड एक्टिव करने के लिए निहार अपनी माता के साथ बैंक शाखा पहुंचा. यहां के एटीएम में उन्हें पिन जनरेट करना नहीं बन रहा था. उन्होंने वहां मौजूद मयूर से मदद मांगी. मयूर ने पिन जनरेट करने में सहायता के दौरान बड़ी सफाई से एटीएम कार्ड की अदला बदली कर ली और वहां से चला गया.

इसके बाद उसने निहार की माता के खाते से 40,000 रुपये विड्राल कर लिये. रकम खाते से निकलते ही निहार को जानकारी मिली. उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान मयूर के बारे में जानकारी मिली. उसके बाद गिरफ्तार कर लिया. जांच जारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.