Published On : Wed, Feb 28th, 2018

मुफ्त के कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र के वसूल रहे 400 रुपए महीना, स्थानीय नगरसेवक ने बंद की लाइब्रेरी

Advertisement


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के अंतर्गत भारतरत्न डॉ.ए.पी. जे. अब्दुल कलाम मुफ्त कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र – ई लाइब्रेरी कामगार भवन के पास चलाई जा रही है. कुछ दिन पहले यहां पर विद्यार्थियों से 150 रुपए लिए जाते थे. लेकिन यहां पर स्वच्छता, पीने का पानी, गर्मी से बचाव की कोई भी सुविधा नहीं है. ऐसा होते हुए भी यहां के स्थानीय भाजपा के नगरसेवक सतीश होले के आदेश पर एक महीने का शुल्क 150 रुपए से बढ़ाकार 400 रुपए किया गया. आम आदमी पार्टी के छात्र संघ छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्र में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है.

छात्र युवा संघर्ष समिति की जानकारी के अनुसार इस बारे में 23 फरवरी को यहां के विद्यार्थियों ने हनुमान नगर झोन के सहायक आयुक्त को निवेदन भी दिया था. जिसमें शुल्क कम करने की बात कही गई थी. निवेदन देने के बाद स्थानीय नगरसेवक ने 400 रुपए दिए बिना विद्यार्थियों को प्रवेश न देने का मौखिक आदेश दिया. जिसके कारण सभी विद्यार्थियों में रोष व्याप्त हो गया. क्योंकि विद्यार्थियों के खाने के टिफिन, पानी की बोतल, किताबें और बैग कमरे में ही थी. यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को करीब डेढ़ घंटे संघर्ष करने के बाद आखिर उन्हें उनका सामान वापस किया गया. लेकिन लाइब्रेरी नहीं खोली गई. जिसके बाद छात्र संघ के कार्यकर्ताओ ने यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों की मदद की.

छात्र युवा संघर्ष समिति की संयोजक कृतल आकरे ने इस दौरान कहा कि एक तरफ कौशल्य विकास के नाम पर प्रधानमंत्री घोषणा कर रहे हैं और दूसरी तरफ स्थानीय नगरसेवक मुफ्त में शुरू की गई योजना के माध्यम से पैसे की मांग कर रहे हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है. छात्र युवा संघर्ष समिति के सदयस्यों ने मांग की है कि दो दिन में अगर विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी मुफ्त में शुरू नहीं की गई तो विद्यार्थी बढ़ी संख्या में जमा होकर आंदोलन करेंगे. इस विरोध प्रदर्शन में पियूष आकरे, भावना वैद्य, मनीष कोरडे, राहुल बावणे, कुंदन हलामे, मनीष राऊत, प्रदीप बर्डे, आशुतोष गेडाम, शीतल राऊत, शुष्मा मेश्राम, प्रियांका घर्डे, निशांत बनसोड समेत बढ़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.