Published On : Mon, Jan 13th, 2020

40 युवाओ ने लिया आम आदमी पार्टी में प्रवेश

Advertisement

नागपुर- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ओर से किये जा रहे विकास कामों की योजना, युवको के लिए शुरू की गई विकास की योजनाओ, और दिल्ली में स्कुल और हॉस्पिटलों में किए गए बदलावों से प्रेरणा लेकर शहर के 40 युवाओ ने आम आदमी पार्टी जॉइन की है। आम आदमी पार्टी युवा आघाडी के विदर्भ रिजन संयोजक पियुष आकरे, उत्तर नागपूर सचिव मनीष गिरडकर, दक्षिण नागपूर युवा आघाडी अध्यक्ष सचिन आंबोरे के नेतृत्व में आप संयोजक डॉ. देवेंद्र वानखेडे व आप राज्य समिती सदस्य जगजीत सिंग, आप युवा आघाडी राज्य समिती सदस्य कृतल आकरे की मौजूदगी में यह प्रवेश लिया है। पधाधिकारियों ने बताया की युवाओ ने पार्टी ज्वाइन करने से युवकों समस्या सुलझाने में जल्द ही यश मिलेगा।

इस दौरान आम आदमी पार्टी युवा आघाडी नागपूर शहर के अध्यक्ष गिरीश तितीरमारे, विकास घरडे, गौरव सव्वालाखे, अनिकेत मानकर, हर्षल पवार, रितेश थुल, अनुप खड्डकर, हरीश गणवीर, राकेश खोब्रागडे, जावेद खान, सतीश वानखेडे, खोमेंद्र कारमोरे, माया नेवारे, मंगला राऊत, सुजाता अंबादे, वैभव ढवळे, रोशन डोंगरे समेत सर्व आप युवा आघाडी पदाधिकारी व कार्यकर्ते बड़ी तादाद में मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.