Published On : Mon, Jun 10th, 2019

शर्मसार करती घटना में वाड़ी में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Advertisement

Rape

नागपुर: नागपुर शहर के वाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक रूह कपा देनेवाली घटना सामने आयी है. जिसमें एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार फुटाला परिसर में बच्ची रहती है. उसकी मां वाड़ी में काम करती है वह अपने साथ बच्ची को साथ लेकर जाती थी.

वाड़ी में वहां किसी पहचानवालों के जहांपर एक दम्पति और एक 25 साल का लड़का रहता था. महिला इनके यहां अपनी बच्ची को रखती थी और काम खत्म होने के बाद उसे लेकर वापस घर जाती थी. घटना के दिन महिला उनके घर बच्ची को छोड़ने गई तो दम्पति घर पर नहीं थे सिर्फ आरोपी लड़का था. आरोपी का नाम भूषण दहाट बताया जा रहा है. महिला ने उस लड़के के भरोसे बच्ची को छोड़ा. उसके बाद महिला वापस आयी और बच्ची को लड़के ने मां के हवाले किया. बच्ची के कपडे गीले दिखने की वजह से मां ने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने बताया कि मामा ने मोबाइल में कुछ गलत दिखाकर उसके साथ अश्लील गलत हरकत की.

इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी की बहन को फ़ोन लगाया तो उसने कहा वह बाहर है. इसके बाद महिला ने आरोपी को फ़ोन लगाया तो आरोपी ने ऐसा कुछ करने से इंकार किया और फ़ोन काट दिया. इसके बाद महिला ने आज जहां वह काम करती है वहाँ जाकर इस घटना की जानकारी दी तो उन लोगों ने महिला को साथ ले जाकर वाड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

आरोपी फरार बताया जा रहा है. उसके खिलाफ पोक्सो के अंतर्गत 376 का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी किसी एटीएम में सुरक्षा गार्ड का काम करता है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.