Published On : Sat, Jan 7th, 2017

कार चालक ने तीन लोगों को कुचला, चार साल के बच्चे की जगह पर मौत

Advertisement

mankapur-accident
नागपुर:
 नौसिखिए कार चालक की लापरवाही ने एक भाई को हमेशा के लिए बहन से दूर कर दिया। पिता के साथ बाइक पर स्कूल जा रहे भाई-बहन के लिए शनिवार का दिन बेहद दुःखद साबित हुआ। लापरवाही से कार चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मानकापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सुबह साढ़े दस बजे के आसपास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ३५ वर्षीय जयराम गणेश टेकाड़े अपने चार वर्षीय बेटे दक्ष और छह वर्षीय बेटी पूर्वा को अपनी दुपहिया क्रमांक एम. एच. 31 इ. टी. 4486 से स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले। गोधनी रोड के पास साखरे हार्डवेयर के सामने लापरवाही से मारुति इको क्रमांक एम. एच. 31 इ. यू. 9667 चला रहे चेतन चौधरी ने जयराम की पैशन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फिर बाइक को कुचल दिया। बाइक पर पिता के आगे बैठा चार वर्षीय दक्ष बुरी तरह कुचला गया और जगह पर ही उसकी मौत हो गई। पिता के पीछे बैठी पूर्वा और बाइक चला रहे जयराम को गंभीर चोटें आयी हैं और दोनों का गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

mankapur-accident-1
दुर्घटना के उपरांत घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मानकापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। लापरवाही से मारुति इको चला रहे चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। बताया जाता है कि चेतन ने बाइक को देखने के बाद ब्रेक लगाना चाहा, लेकिन घबराहट में उसने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges