Published On : Mon, Jul 17th, 2017

महाराष्ट्र में फिर मिला बीफ, दो गाड़ियों से 4 टन गोमांस बरामद

Advertisement

Representational Pic


पुणे/अहमदनगर:
महाराष्ट्र में गोहत्या पर प्रतिबंध कानून लागू होने के बाद भी बीफ मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. ताजा मामला पुणे-अहमदनगर हाईवे का है, यहां दो मिनी ट्रक से पुलिस ने कथित रुप से भारी मात्रा में बीफ बरामद किया है.

पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ियों से करीब 4 टन बीफ बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को हिरासत में लिया है. तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है.

गौर करने वाली बात यह है कि सूबे में बूचड़खाने बंद होने के बावजूद इतनी मात्रा में बीफ मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह ये बीफ कहां से ला रहे थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.

क्या है कानून
महाराष्ट्र में गोहत्या पर प्रतिबंध कानून के तहत यदि कोई भी व्यक्ति गोहत्या करते हुए अथवा बीफ रखते या बेचते हुए पकड़ा गया तो उसे 5 साल की सख्त सजा होगी. साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा.

बीफ ले जा रहा था BJP नेता
बताते चलें कि हाल ही में नागपुर में बीफ ले जा रहे बीजेपी नेता सलीम शाह को प्रहार सेना के सदस्यों ने बुरी तरह से पीटा था. शाह अपने स्कूटर पर 15 किलो बीफ ले जा रहा था. शनिवार को फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में भी बरामद मांस के बीफ होने की पुष्टि हुई थी.

Advertisement

पुलिस ने BJP नेता को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने सोमवार सुबह शाह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. सलीम काटोल तहसील की बीजेपी की अल्पसंख्यक इकाई का पूर्व प्रभारी था. इस मामले के सामने आने के बाद शाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. वह बीते 12 वर्षों से पार्टी से जुड़ा हुआ था. बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव पोटदार ने बताया कि शाह को निष्कासन संबंधी लेटर भेज दिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.