Published On : Mon, Jan 27th, 2020

राज्य में होगी ८ हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती

Advertisement

गोंदिया जिले के पालकमंत्री अनिल देशमुख ने घोषणाओं का पिटारा खोला

गोंदिया: जिले का पिछड़ापन दूर कर जन-उन्मुख प्रशासन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिसका लाभ राज्य के अंतिम छोर पर बसे गोंदिया जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का कार्य महाविकास आघाड़ी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस वर्ष भारी बारिश के कारण किसान परेशानी में थे, एैसे संकट से जूझ रहे किसानों की मदद करने का फैसला सरकार ने लिया है, उक्त आश्य के उद्गार गृहमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री अनिल देशमुख ने व्यक्त करते कहा- सरकार गठन के साथ ही २ लाख रूपये तक के कृषि ऋण को माफ करने का निर्णय लिया गया जिसका फायदा जिले के किसानों को मिलेगा।

धापेवाड़ा उपसा सिंचाई योजना के लिए ५० करोड़ मंजूर
जिले के किसान वर्ष में २ फसलें ले सकें तदह्ेतू बेहतर सिंचाई सुविधा के लिए रजेगांव/ काटी, तेढवा, पिंडकेपार जैसी परियोजनाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है। धापवेड़ा उपसा सिंचाई योजना (टप्पा-२) पूरा करने के लिए पहली किश्त के रूप में ५० करोड़ रूपये मंजूर किए गए है, इस प्रकल्प को पूरा करने हेतु जितनी निधि की आवश्यकता होगी, वह सरकार उपलब्ध कराएंगी। इस प्रकल्प से गोंदिया-भंडारा जिले की ७ तहसीलों को लाभ मिलेगा।

किसानों से २४० करोड़ का धान खरीदा गया
आधारभूत धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से जिले में २० लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई है, इसके लिए किसानों को २४० करोड़ रूपये का भूगतान किया गया है।

Advertisement

नागझिरा को मिला राज्य में पहला व देश में १२ वां स्थान
केंद्र सरकार के प्रबंधन प्रभावशीलता के मूल्यांकन में नवेगांव-नागझिरा बाघ परियोजना ने राज्य में पहला तथा देश में १२ वां स्थान प्राप्त किया है, यह जिले के लिए गौरव की बात है तद्हेतु पालकमंत्री ने इस परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों का अभिनंदन किया।

पुलिस भर्तीः जिले के बेरोजगारों को मिलेगा अवसर
जिले में नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस विभाग अच्छा काम कर रहा है। राज्य के युवाओं को पुलिस सेवा में शामिल होने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने ८ हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का निर्णय लिया है, निश्‍चित ही इस भर्ती का लाभ जिले के शिक्षित बेरोजगारों को भी मिलेगा, यह भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

गोंदिया में होगा बड़े मैराथन का आयोजन
गोंदिया जिला पिछड़ा, दुर्गम व नक्सलप्रभावित होने के बावजूद १८० युवक-युवतियों ने गत वर्ष और इस वर्ष मुंबई मैराथन में हिस्सा लेकर उत्कृष्ठ सफलता हासिल की है, इन युवाओं को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए गोंदिया में एक बड़ी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
अवैध साहूकारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जायेंगे

गृहमंत्री देशमुख ने कहा- तत्कालीन गृहमंत्री आर.आर. पाटिल ने अवैध साहुकारी पर अकुंश लगाने के लिए एक कानून बनाया था तत्पश्‍चात इस कानून के कार्यान्वयन का आयोजन नहीं किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध साहुकारी का सबसे अधिक नुकसान किसानों और छोटे कारोबारियों को हो रहा है और उन्हें लूट लिया जाता है एैसे अवैध साहुकारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सख्त कदम उठाएं जाएंगे।

पुलिस परेड की ली सलामी
२६ जनवरी को गणतंत्र दिवस अवसर पर पुलिस मुख्यालय कारंजा मैदान पर सर्वप्रथम पालकमंत्री अनिल देशमुख के हस्ते ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को मानवंदना दी गई। तत्पश्‍चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शालेय विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शासकीय ध्वजारोहण समारोह में जि.प. अध्यक्ष सीमा मड़ावी, विधायक विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. कांदबरी बलकवड़े, जि.प. सीईओ डॉ. राजा दयानिधी, पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे, पूर्व सांसद खुशाल बोपचे, सहायक जिलाधिकारी रोहन घुगे, वनसंरक्षक आर.एम. रामानुजम, उपवनसंरक्षक एस. युवराज आदि उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.