Published On : Thu, May 14th, 2015

कोंढाली : राहगीर को लूटने वाले चार पुलिस हिरासत में

Advertisement


कोंढाली परिसर की घटना

कोंढाली (नागपुर)। यहां के उडान पुल के समीप सुरक्षा रक्षक को लूटने वाले 4 लुटेरों को कोंढाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 12 मई रात 11 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानेगांव, वर्धा निवासी राहुल केशव तागड़े (43) कोंढाली समीप के चाकडोह के सोलार कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत है. राहुल अपना वेतन लेकर ठानेगांव जाने के लिए वाहन ढूंढ रहा था. इस दौरान आरोपी आशीष रपकाले (20) ने फिर्यादि से पूछा कि, आपको कहाँ जाना है. मै आपको छोड़ दूंगा ऐसा कहां और दुपहिया पर सवार होकर अमरावती मार्ग से निकले. लेकिन 500 मीटर तक जाने पर उसने दुपहिया तरोड़ा गांव की ओर मोडी. फिर्यादि ने चिल्लाना शुरू किया. आरोपी के दोस्त राहुल चंद्रभान आष्टानकर (22), विनोद हरिचंद्र भागे (20), संदीप अरुण कलसे (22) ने फरयादी के  साथ मारपीट की और उसके पास से 4,700 रूपये और मोबाइल लूट लिया.

इस घटना की जानकारी फरयादी ने कोंढाली पुलिस को दी. शिकायत के आधार पर पी.एस.आय. तेलराघे, हेड.कां. संजय मांडवगडे, घोडे, सिपाई विकास काकडे ने घटनास्थल पर दौड़ लगाई. इस दौरान पुलिस को परिसर में संदेहास्पद स्थिती में कुछ युवक दिखाई दिए. पुलिस ने उनकी पूछताछ की. फरयादी ने सभी लुटेरों को पहचान लिया. पुलिस ने तुरंत चारों को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 394, 34 के तहत मामला दर्ज कर दिया.

arrest-2

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.