Published On : Tue, Apr 4th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

जिले में कोरोना के 4 नए मामले, 100 एक्टिव मरीज़

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 4 कोरोना मरीज मिले हैं। हाल ही में हुए अचानक आंकड़ों में आई इस बढ़ोतरी ने स्थिति को लेकर अधिकारियों में चिंता बढ़ा दी है। नागपुर में कुल 60, शहरी क्षेत्रों में 48 और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से कुल 4 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नागपुर जिला काफी समय से कोरोना मुक्त हो चुका था।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से चिंता बढ़ गई है क्योंकि हाल ही में पुणे जिले में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन नए मरीजों के मिलने से शहर में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 4,06,012 हो गई है, जिनमें से 1,71,585 ग्रामीण क्षेत्रों से और 10,005 जिले के बाहर के हैं। कुल मिलकर यह संख्या 5,87,602 हो गई है।

सोमवार को शहर के 4 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। ग्रामीण अंचल एवं जिले के बाहर के मरीज़ों का आंकड़ा शून्य रहा। इस तरह शहर में कोरोना मुक्त मरीजों की कुल संख्या 3,99,870 है, ग्रामीण क्षेत्रों से 1,68,939 और जिले के बाहर से 8,335 कोरोना मुक्त लोगों का समावेश है। कुल रोग मुक्त मरीजों की संख्या 5,77,144 हो गई है। सोमवार को शहर में कोरोना वायरस के 100 सक्रिय मरीज थे जिनमें शहर के 80 जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के 18 और जिले के बाहर के 2 मरीज शामिल हैं। इनमें 22 मरीज गंभीर श्रेणी में हैं, जिनका विविध अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जबकि अन्य मरीज होम आइसोलेशन में हैं। हालांकि, भर्ती मरीजों की संख्या तकरीबन 22 प्रतिशत है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि उनमें से कई में हल्के लक्षण हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.