Published On : Fri, May 7th, 2021

पिछले 24 घंटे में 4 लाख 14 हजार नए मामले, 3915 लोगों की मौत

Advertisement

नागपुर– भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी खतरनाक हो गई है. हर दिन रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 4,14,188 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 3,915 मरीजों की मौतें हो गई. वहीं 3 लाख 31 हजार 507 लोगों ने कोरोनो को हराया है. ICMR ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,86,01,699 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इन सैंपलों में से 18,26,490 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं.

कुल कोरोना मामले- 2 करोड़ 14 लाख, 91 हजार 598

कुल डिस्चार्ज- 1 करोड़ 72 लाख 12 हजार 351

कुल मौतें- 2 लाख 34 हजार 83

Advertisement

एक्टिव केस- 36 लाख 45 हजार 164

कुल टीकाकरण- 16 करोड़ 49 लाख 73 हजार 58 लोगों को दी गई वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अब तक कोरोना टीकाकरण में 16,48,76,248 करोड़ डोज़ दी गई हैं. कल शाम 8 बजे तक 18-44 आयु वर्ग के 2.62 लाख से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है.

इससे पहले गुरुवार को संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए थे और 3,980 लोगों की मौत हो गई थी. गुरुवार को कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.