Published On : Sat, Apr 10th, 2021

नागपुर के Covid अस्पताल में आग लगने के 4 लोगों की मौत

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) में नागपुर के एक अस्पताल में शुक्रवार को आग (Fire Broke Out In Nagpur Covid Hospital) लगने से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Express Condolences) ने दुख जताया. एक अधिकारी ने बताया कि शहर के वाडी इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर लगी आग में चार लोगों की मौत (Four People Died In Hospital Fire) हो गई.

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया, ‘नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं. इस घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात आठ बजकर 10 मिनट पर लगी आग में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. करीब 27 मरीजों को इस अस्पताल से दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. उनकी हालत कैसी है, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. हॉस्पिटल को खाली करवाया जा रहा है.

Advertisement

नागपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट अविनाश ने बताया कि हॉस्पिटल से 3 शवों को निकाला गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

वहीं नागपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (NMC) के चीफ फायर ऑफिसर राजेंद्र ने बताया कि आग हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर आईसीयू के पास एसी यूनिट में लगी थी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. आग को दूसरे फ्लोर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.