Published On : Wed, Aug 7th, 2019

१४ को अभिनेता,सांसद सन्नी देओल नगर में

Advertisement

सक्करदरा चौक पर ‘सामूहिक वंदे मातरम’ कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित

नागपुर: स्थानीय मातृभूमि प्रतिष्ठान द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य पर आगामी १४ अगस्त की सुबह ७.३० बजे सक्करदरा चौक पर ‘सामूहिक वंदे मातरम’ नामक देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं.इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में अभिनेता,सांसद सन्नी देओल तो प्रमुख वक्ता के रूप में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित रहकर उपस्थित युवा पीढ़ी का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजक व मातृभूमि प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉक्टर छोटू भोयर के अनुसार उनकी संस्था पिछले ७ वर्षों से १४ अगस्त को ‘अखंड भारत,अखंड दिवस’ मनाता आ रहा हैं.इस वर्ष मेजर जनरल अनिल बाम,कर्नल अजित हांडा,ग्रुप कॅप्टन दीपक चौधरी व डॉक्टर संजय चौधरी का अतिथियों द्वारा सत्कार किया जाएगा।

इस अवसर पर शहर भाजपाध्यक्ष प्रवीण दटके,उपमहापौर दीपराज पारडीकर,सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी,स्थाई समिति सभापति प्रदीप पोहाणे,पूर्व विधायक मोहन मते,वरिष्ठ नगरसेवक दयाशंकर तिवारी,परिवहन समिति सभापति बंटी कुकड़े,विधि समिति सभापति अधिवक्ता धर्मपाल मेश्राम,वरिष्ठ नगरसेविका श्रीमती चेतना टांक,कर समिति सभापति संदीप जाधव,जलापूर्ति समिति सभापति पिंटू झलके आदि उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के सफलतार्थ सर्वश्री ईश्वर धिरडे,दीपक धुरडे,उषा पॉयलट,शीतल कामडे,दिव्या धुरडे,निता ठाकरे,स्नेहल बिहारे,विजय आसोले,अनिल लांबाडे,रवि अंबाडकर,विकास बुंडे,मनोज जाचक आदि सक्रिय हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.