Published On : Thu, Feb 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

JBCCI की तृतीय बैठक 16 को दिल्ली में

Advertisement

– कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन ने जेबीसीसीआई – XI की तृतीय बैठक की सूचना जारी कर सभी सदस्यों सह आमंत्रितों को संदेशा भिजवा दिया

नागपुर – कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन ने जेबीसीसीआई – XI की तृतीय बैठक की सूचना जारी कर दी है। बैठक 16 फरवरी , 2022 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में आयोजित होगी। 16 फरवरी को ही सीआईएल(CIL) की स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी की मीटिंग होनी है।

जेबीसीसीआई(JBCCI) की तृतीय बैठक जनवरी में प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से प्रबंधन बैठक का आयोजन करने से इनकार कर दिया था। इधर, बैठक आयोजित किए जाने को लेकर श्रमिक संगठनों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद प्रबंधन ने बैठक के लिए सूचना जारी की।

यहां बताना होगा कि कोयला कामगारों का वेतन समझौता के लिए गठित ज्वाइंट बाइपराइट कमेटी ऑफ कोल इंडस्ट्रीज – XI (जेबीसीसीआई) की पहली बैठक 17 जुलाई को हुई थी, लेकिन इस बैठक में वेतन समझौते को लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हो सकी थी। 15 नवम्बर हो आयोजित हुई द्वितीय बैठक में भी वेतन समझौते को लेकर सार्थक चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी थी। इसी बैठक में जनवरी में तृतीय मीटिंग प्रस्तावित की गई थी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.