Published On : Mon, Oct 7th, 2019

नामांकन वापसी के आखरी दिन 32 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए

Advertisement

नागपुर: नामांकन वापसी के आखरी दिन 32 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लेने के बाद अब जिले की 12 सीटों के लिए 146 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे है। सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ रहे है। यहां सभी का मुकाबला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से है। इस क्षेत्र से एक भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है।

जिले (शहर व ग्रामीण) की 12 सीटों के लिए 205 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे, जिसमें से स्कृटनी के दौरान 27 नामांकन खारिज हो गए थे। इसतरह 178 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नामांकन वापसी के दिन सोमवार को 32 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लेने के बाद अब 146 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिले में मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही दिखाई दे रहा है। काटोल व हिंगणा में भाजपा-राकांपा के बीच मुकाबला दिखाई दे रहा है।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्षेत्र नाम वापस उम्मीदवार

काटोल 01 10
सावनेर 03 08
हिंगणा 01 12
उमरेड 04 11
द-पश्चिम 00 20
दक्षिण 03 17
पूर्व 04 08
मध्य 04 13
पश्चिम 03 12
उत्तर 03 14
कामठी 03 12
रामटेक 03 09
———————-
कुल 32 146

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.