Published On : Tue, Jul 28th, 2020

उमरेड के टिकीट दलाल के पास से 5 लाख 12 हजार रुपये की 315 रेल आरक्षण ई-टिकीट की जब्त

Advertisement

नागपुर– नागपुर रेलवे पुलिस की ओर से आरक्षण ई-टिकीट की कालाबाजारी करनेवाले उमरेड के एक दलाल के पास से 5 लाख 12 हजार रुपए की 315 ई- तिकीट जब्त की गई है. इस लॉकडाउन में यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

जानकारी के अनुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त, आर.पी.एफ/नागपुर आशुतोष पांडे के निर्देशन व मार्गदर्शन में मण्डल स्तर पर गठीत टीम के सदस्य सहा. सुरक्षा आयुक्त सुमन नाला, उप निरीक्षक सचिन दलाल, उप निरीक्षक एस.पी.सिंह, आरक्षक/अश्विन पवार, आरक्षक अमीत बारापात्रे व.मं.सु.आयुक्त ऑफिस नागपुर तथा महिला आरक्षक अश्विनी मूलतकर के साथ सिटी पोलीस, उमरेड के स्टाफ को लेकर M/S जलाराम एजंसी, इतवारी बाजार उमरेड पर रेड मारकर दुकान पर बैठे व्यक्ति से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम भावेन अनिल उन्नरकर बताया. उससे IRCTC के लाइसेन्स के बारे मे पुछने पर भावेन द्वारा IRCTC का लाइसेन्स है यह कहा. रेल आरक्षण ई-टिकीट की कालाबाजारी के संबंध में पुछताछ करने पर उसके द्वारा अनभिज्ञता जाहीर की गई, बाद में उसे और उसके सामान को जांच हेतु, इसमे 1 ओप्पों मोबाईल, 1 PC के साथ आरपीएफ थाना लेकर लाया गया.

जहां कम्प्युटर एक्सपर्ट स्टाफ द्वारा मोबाईल व PC से उसके द्वारा बनाए गए 4 पर्सनल आय डी से 315 नग रेल आरक्षण ई-टिकिटे, जिसकी अनुमानित कीमत 512476/- रुपए निकाली गई. जिसके संबंध मे पूछताछ करने पर उसके द्वारा जरूरत मंद ग्राहको की यह टिकीट है यह बताया गया. जिसके ऐवज में उसके द्वारा यात्रियो से टिकीट किराये के अतिरिक्त 200/- से 300/- रुपये प्रति व्यक्ति कमीशन के तौर पर लेना कबुल किया तथा रेल आरक्षण ई-टिकीटो की कालाबाजारी करने का गुनाह स्वेच्छापूर्वक कबूल करने पर उपनिरीक्षक/सचिन दलाल द्वारा कुल 315 नग पुरानी रेल आरक्षण ई-टिकीट की सूची, जिसकी कीमत 5,12,476/- तथा 01 ओप्पों मोबाईल, 01 PC को जप्ती पंचनामा के तहत जप्त किया गया.

आरोपी द्वारा रेल आरक्षण ई-टिकीटो की कालाबाजारी करने का गुनाह स्वेच्छापूर्वक स्वीकार करने पर निरीक्षक/नागपुर आर.आर.जेम्स के आदेशानुसार आर.पी.एफ थाना नागपुर में अपराध क्र. 648/2020 रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त, आर.पी.एफ/नागपुर आशुतोष पांडे महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.