Published On : Sat, May 3rd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

भांडेवाड़ी में कत्ल की कहानी ! मोबाइल चोरी के शक में युवक की बेरहमी से हत्या

लहूलुहान हालत में मिला शव, शहर में सनसनी - तीन संदिग्ध हिरासत में
Advertisement

नागपुर टुडे – शहर की नब्ज को दहला देने वाली वारदात ! पारडी के भांडेवाड़ी इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एकता नगर निवासी सतीश कालीदास मेश्राम (31) के रूप में हुई है। काम पर निकले सतीश की शुक्रवार रात लाश मिली तो इलाके में दहशत की लहर दौड़ गई।
गुमशुदगी से कत्ल तक का सफर

गुरुवार सुबह सतीश रोज की तरह काम पर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन शाम करीब 7 बजे भांडेवाड़ी रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म के पास एक स्थानीय नागरिक ने खून से सना शव देखा – यह सतीश था।

हत्या या साजिश? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!

शव के पास मिला मोबाइल एक विवाह समारोह से चोरी गया था। पुलिस को शक है कि चोरी के आरोप में ही सतीश की जान ली गई। शराब की लत और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े तार भी जांच में सामने आ रहे हैं।

Advertisement

तीन संदिग्धों से कड़ी पूछताछ

पुलिस ने देर रात तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
शहर में बढ़ते अपराधों पर सवाल !

पुलिस कमिश्नर डॉ. रवींद्र सिंगल खुद मोर्चे पर हैं। कुछ दिन पहले ही पारडी थाने का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई थी, लेकिन क्या व्यवस्था पर असर पड़ा?

जवाब मांगती हैं ये सुर्खियां!
क्या नागपुर सुरक्षित है?
कब थमेगा हत्याओं का सिलसिला?
क्या हर संदिग्ध चोर अब मौत का हकदार है?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.