Published On : Wed, Nov 19th, 2014

बल्लारपुर : 30-40 किलो प्लास्टिक थैलियां जब्त

Advertisement


नगरपालिका की कार्रवाई

बल्लारपुर (चंद्रपुर)। नगरपालिका के विशेष मोहिम के अंतर्गत विशेष टिम ने प्लास्टिक थैली जप्ती की मोहिम शुरू की जिसके अंतर्गत रविवार 16 नवंबर को तीस से चालीस किलो प्लास्टिक की थैली की जब्त की गई. नगरपालिका के इस कार्रवाई से व्यापारीयों मे दहशत का माहौल बना हुआ है. नगरपालिका के मुख्याधिकारी जी.एन.वाहुरवाघ के मार्गदर्शन मे प्लास्टिक थैली जब्ती की मोहिम शुरू की गई. रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के वजह से उस दिन मोहिम शुरू की गई. करीब चार घंटे तक चली इस मोहिम मे सैकडो दुकानदारों से करीब 30 से 40 किलो पॉलिथिन की थैली जब्त की गई है. ऐसी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी के.एस.सौदागर ने दी. इस मोहिम मे हाडके, साजन बसरे, इलाव, तांड्रा, विलास कापसे के अलावा अन्य कर्मचारीयों का समावेश था. पॉलिथिन जब्त करने से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पडा. इसके बावजूद भी दुकानदार प्लास्टिक थैली का उपयोग करते दिखाई देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसी चेतावनी अधिकारीयों ने दी है.

Plastic bag

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.