Published On : Thu, Nov 21st, 2019

3 साल बाद रेप और धोखाधड़ी के आरोपी को गोवा से किया गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: अंबाझरी पुलिस स्टेशन की हद में एक धोखाधड़ी और रेप का मामला सामने आया है. जिसमें पीड़िता की शिकायत पर अंबाझरी पुलिस ने 2016 में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. कलकत्ता में जहां पर आरोपी रहता था वहां पर खोजबीन करने पर आरोपी नहीं मिला था. जिसके बाद अब 3 साल बाद आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सौरभ विश्वनाथ मंडल है. पुलिस की जानकारी के अनुसार पीड़िता अमरावती रोड के एक कॉलेज में पढ़ती है. उसने लड़की से पहचान बढ़ाई और पीड़िता को बताया की उसके पिता रिलायंस में प्रेसीडेंट है. उसके बाद उसने पीड़िता से नौकरी पर लगाने की बात कही. इसके बाद पीड़िता की और उसकी पहचान बढ़ी. उसने पीड़िता के फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसके साथ इस दौरान कई बार रेप किया. इसके साथ ही उसने अलग अलग कामों के लिए पीड़िता से लगभग 4 लाख रुपए भी लिए.

आरोपी ने पीड़िता के फोटो उसके मित्र और रिश्तेदारों को भेजे. इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अंबाझरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी की खोजबीन ओल्ड कोलकाता अरविंद पार्क में की थी. लेकिन आरोपी नहीं मिला. फिर पुलिस द्वारा आरोपी का मोबाइल नंबर हासिल कर उसका पता लगाया गया तो वह बारदेज नार्थ गोवा में मिला. जिसके बाद अपर पुलिस आयुक्त उत्तर विभाग के आदेश के बाद वहां के लोकल स्टाफ की मदद से आरोपी को धर दबोचा और उसे नागपुर कोर्ट में पेश किया गया. जहां पर उसे 24 नवंबर तक पीसीआर मिला है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मामले की जांच पुलिस उप आयुक्त विनीता साहू, सहायक पुलिस आयुक्त आर.आर.बोरावके, सीताबर्डी पुलिस विभाग के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय.एम.करे और जांच पथक के पुलिस उपनिरीक्षक डोळे और अन्य स्टाफ इस मामले की जांच कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges