Published On : Sat, Jan 31st, 2015

अमरावती : ट्रक के पहिये समेत 3 लाख के पार्ट्स चोरी

Advertisement


2 माह में 9 वारदात

Tucrk
अमरावती
। वलगांव रोड धर्मकाटा व ट्रान्सपोर्ट नगर परिसर में ट्रक पार्ट चोरों ने आंतक मचा रखा है. 2 माह के भीतर 9 ट्रकों के पहिये, टायर, बैटरी समेत लाखों के पार्ट पर हाथ साफ किए जाने के बावजूद भी इस गिरोह का पुलिस अब तक पता नहीं लग पाई है. इस क्रम में शनिवार को वलगांव रोड धर्मकाटा से फिर एक ट्रक के पहिये समेत पार्ट चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने ट्रक के 6 पहिये, बैटरी समेत 3 लाख के पार्ट चुरा लिये. अचलपुर निवासी शे.मुख्तार शेख इमाम (40) ने कुछ दिन पहले इस ट्रक को खरीदा. जिसे ट्रान्सपोर्ट नगर में रंगरंगोटी कर शनिवार को पहली बार संतरे की ट्रीप पर भेजने वाला था. उसने शुक्रवार की रात धर्मकाटा के वली चौक पर ट्रक (एचएम 06 एक्यु 1175) खड़ा किया

रिंग रोड पर छोड़ भागे ट्रक
रात 3 बजे तक सिक्युरिटी गार्ड की ट्रक पर नजर थी, किंतु उसके चले जाने के बाद किसी ने ट्रक का लाक तोडक़र चुरा लिया. ट्रक रहाटगांंव रिंग रोड ले गये, यहां मजदूरों की सहायता से ट्रक के 6 टायर, स्टेपनी, बैटरी समेत पार्ट पुजे-पुर्जेकर चुरा लिये, जबकि ट्रक को लावारिस छोडक़र भाग गये. शनिवार की सुबह वली चौक से ट्रक नदारद रहने  से चोरी का पता चला. तलाश करने पर ट्रक पत्थरों के सहारे लावारिस खड़ा दिखाई दिया. सूचना पर गाडगे नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर मामला दर्ज किया. ट्रक के पार्ट व टायर चोरी करने वाले इस गिरोह की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है

अंजनगांव में पकड़ाया था गिरोह
वलगांव रोड पर 2 माह के भीतर ट्रक के पार्ट चोरी की यह 9 वारदात है. ट्रक के टायर चोर गिरोह का मुख्य शिकार होते है. एक-एक टायर की कीमत 50-50 हजार रुपए होती है. इन टायरों के नंबर काटकर उन पर दूसरे नंबर चस्पाकर 25 से 30 हजार रुपए में बेचा जाता है. शहर में ट्रान्सपोर्ट नगर, कार्टन मार्केट, एमआइडीसी, तलेगांव जैसे क्षेत्रों में इन पार्ट के लेन-देन चलने की जानकारी है. हालहि में अंजनगांव सुर्जी में इसी प्रकार ट्रक के 6 टायर समेत पार्ट चोरी हुए थे, जिसमें एलसीबी ने गिरोह को पकडक़र उनसे माल जब्त किया था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.