Published On : Fri, Jan 4th, 2019

3 जनवरी से आकाशवाणी के राष्ट्रीय चैनल का बुटीबोरी स्थित ट्रांसमीटर सेंटर हो जायेगा बंद

Advertisement


नागपुर : प्रसार भारती ने खर्च में कमी लाने के लिए ने कई फैसले लिए है जिसके तहत राष्ट्रीय चैनल और पांच क्षेत्रीय ट्रेनिंग ऐकडमी को बंद करने का फ़ैसला लिया है। आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र से प्रसारित होने वाले राष्ट्रीय चैनल का ट्रांसमीटर नागपुर के बुटीबोरी स्थापित था।

जिसे बंद करने का फैसला लिया गया है। आल इंडिया रेडिओ के डीजी ने 24 दिसंबर को बयान जारी कर पांच शहर अहमदाबाद,लखनऊ,हैदराबाद,शिलॉन्ग,तिरुअनंतपुरम में स्थित ऐकडमी को बंद करने की जानकारी दी थी।

आकाशवाणी नागपुर केंद्र को 31 दिसंबर 2018 को ही आदेश की कॉपी प्राप्त हो गई थी। सन 1987 में रात के समय प्रसारण के लिए राष्ट्रीय चैनल को शुरू किया गया था। इसका मकसद रात के समय काम करने वाले तबके और श्रोताओं का मनोरंजन करना था। इसका प्रसारण शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक होता था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.