Published On : Wed, Apr 29th, 2015

कन्हान : डब्लूसीएल के 3 कर्मचारी निलंबित

Advertisement


लोहा चोरी का मामला

कन्हान (नागपुर)। वेस्टर्न कोल फिल्ड कामठी खुली खदान का लोहा चोरी के मामले में सब एरिया प्रबंधक और ओ.सी.एम. प्रबंधक ने दो सुरक्षा कर्मी सहित फीडर को निलंबित कर दिया है. वहीं विभागीय जांच प्रारंभ कर दी है. निलंबित कर्मचारियों में फीडर पृथ्वीराज मेश्राम, सुरक्षा कर्मी वानखेडे तथा चंद्रभान सिंह शामिल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डब्लूसीएल के सब एरिया प्रबंधक देवेंद्र प्रसाद और ओ.सी.एम. प्रबंधक आई.एम.हुसैन ने जानकारी दी कि, ट्रक क्र. एम. एच. 40-7188 के चालक दिपक अन्य दो कर्मचारीयों समेत तडाली (चंद्रपुर) वर्कशाप के लिए सुबह 6.00 बजे निकाला. जिसमे शिंदे के अलावा फीडर कर्मचारी पृथ्वीराज मेश्राम जो टेकाडी ग्राम पंचायत की उपसरपंचा सुनीता मेश्राम का पति है. इस दौरान मेश्राम ने अनुपयोगी लोहा भी बिना अनुमती के ट्रक में डाल दिया और ट्रक चेकपोस्ट पर बिना जांच के ट्रक आगे बढ़ाने में दो सुरक्षा कर्मी वानखेडे और चंद्रभान सिंह ने पुर्व नियोजित प्लान के अनुसार सहयोग देते हुए ट्रक को छोड़ दिया.

ट्रक कन्हान मार्ग होते हुए सीधे बुटीबोरी स्थित एक कबाडी व्यवसायी की दुकान पर उतारा गया. जिस पर एक कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर दूसरे ने उसे रोक और लोहा उतार कर ट्रक तडाली पहुंचाया. कन्हान वापसी पर उक्त कर्मचारी ने इसकी शिकायत ओ.सी.एम. प्रबंधक आई.एम.हुसैन से की गई. जिस पर प्रबंधक ने दूसरा ट्रक भेजकर लोहा वापस बुलवाया. ट्रक के साथ गए एक कर्मचारी के अलावा दूसरा व्यक्ति कौन था जिससे लोहा बुटीबोरी उतरवाया था. उसकी जानकारी प्रबंधक को नई दी गई है.

उक्त घटना की जानकारी ओ.सी.एम. प्रबंधक आई.एम. हुसैन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी सब एरिया प्रबंधक देवेंद्र प्रसाद को दी. जिस पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कर्मी वानखेडे और चंद्रभानसिंह तथा फिडर पृथ्वीराज मेश्राम को निलंबित कर दिया गया है. ट्रक ड्राइवर फरार है. तिसरा व्यक्ति कौन था उसकी जानकारी नही मिल पाई है. जानकारी मिली कि डीजल, कोयला, लोहा चोरी के मामले में वरिष्ठ कर्मचारी तथा राजनीति नेताओं का सहयोग रहता है.

Advertisement

कर्मचारी संघठन के नेता, पुर्व विधायक चोरी प्रकरण को दबाने हेतु प्रयास कर रहे है. जहां दूसरी संघटनाओं के लोगो द्वारा जांच की मांग कर दो विषयो पर कार्रवाई की गई. वहीं प्रबंधक आई.एम.हुसैन और देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसी दबाव में आकर कोई कार्रवाई नही होगी. लेकिन दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी.
wcl-logo

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.